सबको हैरत में डाल कर अलविदा कह गए प्रह्लाद जानी
'चुनरी वाली माता' के नाम से प्रसिद्ध प्रह्लाद जानी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दावा है कि योगी प्रह्लाद जानी ने 14 साल की उम्र में ही अन्न-जल छोड़ दिया था। साल 2010 में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलोजी ऐंड एलाइड साइंससेज के डॉक्टरों की टीम ने भी उनके इस दावे की 15 दिन तक जांच की थी।
उनके शिष्यों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जानी ने अपने पैतृक गांव चराड़ा में अंतिम सांस ली। गुजरात में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हैं। बिना अन्न-जल ग्रहण किए जीवित रहने के जानी के दावे को 2003 और 2010 में वैज्ञानिकों ने परखा था। वह दावा किया करते थे कि उन्हें अन्न-जल ग्रहण करने की इसलिए जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि देवी मां ने उन्हें जीवित रखा है। इस बीच, जानी का पार्थिव शरीर बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर के समीप उनके आश्रम सह गुफा में ले जाया गया है।
14 साल की उम्र में त्याग दिया था अन्य जल
14 की उम्र से उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। वह एक ऐसे योगी के रूप में लोकप्रिय हुए जो सिर्फ हवा पर जीवित रहते थे। शिष्यों के अनुसार, उन्होंने 76 साल बिना भोजन और पानी के गुजारे। वह कहते थे कि उन्हें देवी मां ने जीवित रखा है।
वैज्ञानिक भी हैरान
प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर शाह ने उनकी दो बार बेहद जटिल जांच की थी। इस दौरान उन्होंने पाया कि न तो उन्होंने कुछ खाया और न ही पिया और न ही मूत्र त्याग और शौच ही गए। उनका कहना था कि इतने वर्षों में उनका शारीरिक ट्रांसफॉर्मेशन हो चुका है। इस जांच के दौरान जो रिपोर्ट सामने आई उसने सभी को चकित कर दिया। इस दौरान उनके शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा 10-12 के बीच बनी रही। आपको बता दें कि हीमोग्लोबीन शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करने का प्रमुख स्रोत भी होता है। बाबा जानी में इसका स्तर एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही था। देश के रक्षा और विकास अनुसंधान की मानें तो बाबा जानी पर की गई रिसर्च में वे किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे।
डॉक्टर एंटन लूंगर मेटाबॉलिक एक्सपर्ट ने उनके बारे में बात करते हुए एक निजी चैनल से कहा था कि ये उनकी कल्पना से भी परे है।
डॉक्टर वुल्फगेंग मॉर्केल जो एक न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट हैं, भी उनकी इस अनोखी काबिलियत से हैरान थे। उन्होंने भी एक निजी चैनल से बातचीत में बताया था कि इतने वर्षों तक बिना खाना खाए, पानी पिए और बिना ऊर्जा के जिंदा रहना असंभव है।
![]() |
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए👇
https://tendztoday.blogspot.com/2020/05/Best-toothpaste-for-whitening.html?m=1
0 Comments